बिलासपुर जिले के धाना रतनपुर पुलिस ने नये वर्ष में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखते हुए एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम लखराम में दबिश देकर 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है. जिसकी अनुमानित कीमत 1050 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला कोचिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस को 7 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तखराम निवासी सुकृति वर्मा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर रेड की और शराब जप्त की। आरोपी महिला सुकृति वर्मा पति राधेश्याम वर्मा उम्र 48 वर्ष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





