गेवरा-दीपका | दीपका से चैतमा मार्ग पर ग्राम पंचायत मांगामार के मानिकपुर डैम के पास खदान फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर विश्वेस शेरावत का प्रयास कोयला खदान से प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली, संस्कृति और उनके संघर्षों को बड़े पर्दे पर उतारने का है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी भाषा को पहचान दिलाने का उनका सपना है। यह फिल्म आदिवासी प्रेम कहानी पर आधारित एक बेस्ट लव स्टोरी पर बड़े बजट की फिल्म है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में अगले साल 2027 में रिलीज होगी।
फिल्म में आदिवासी समाज के जीवन संघर्ष, प्रेम और संस्कृति को बेहद मार्मिक तरीके से दर्शाया है। फिल्म में बॉलीवुड के नामचीन व ऑस्कर नॉमिनेटेड मंचन कलाकार ओंकार दास मानिकपुरी, फुलेरा पंचायत फेम चंदन राय, तन्मय धनमिया, छाया कदम, मेघा माथुर और अभिमन्यु कालरा हैं।


