कोरबा- कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी संजना कैवर्त (पति – सूरज कैवर्त) दिनांक 03 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह घर से चांपा पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लगातार कई दिनों से संजना का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है।
यदि किसी भी व्यक्ति को संजना कैवर्त के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल इस नंबर पर संपर्क करें:
📞 9770232812
मानवीय आधार पर इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि संजना कैवर्त सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सकें।



