कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की पुरानी बस्ती में अवैध नशे के कारोबार और सट्टा-पट्टी का अवैध खेल अपनी जड़े मजबूत करता जा रहा है। सट्टेबाज़ी और नशे के इस सिंडिकेट ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को पूरी तरह से भंग कर दिया है।
असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इलाके में स्थित स्कूल और कॉलेज के छात्रों को रोज़ाना इन परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। नशे की लत और सट्टे के चक्कर में युवाओं का भविष्य तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही इलाके का माहौल भी पूरी तरह ज़हरीला हो चुका है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





