NEET जैसी गंभीर परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवाद और उसके बाद बने हालात के कारण जगदलपुर की बेटी दिवंगत हरिका राव नायडू की असमय मृत्यु पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है। यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि देश की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।
जिला कांग्रेस कमेटी, जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की उपस्थिति में दिवंगत हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च आयोजित किया गया।
इस कैंडल मार्च में दिवंगत हरिका राव नायडू के परिजन भी शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा न्याय की मांग को एक स्वर में बुलंद किया।
सभा में उपस्थित लोगों ने “हरिका राव नायडू को न्याय दो” और “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारों के साथ निष्पक्ष एवं जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।







