रायगढ़, 8 अगस्त । आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जुलाई माह में जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराध नियंत्रण एवं पुलिस अभियानों के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच तथा जुआ-सट्टा और नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एएसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, आरआई श्री अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।









