वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाने वाली हेड कांस्टेबल अंजू सिंह को पुलिस मुख्यालय द्वारा सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पदोन्नति समारोह (Piping Ceremony) में अंजू सिंह को नई पदवी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कर्तव्य के साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता—अंजू सिंह की उपलब्धि पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।






















