किशनगंज। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुर्गावाहिनी एवं विश्व हिंदू परिषद की बहनें सदर थाना किशनगंज पहुंचीं और पुलिसकर्मियों के साथ भाई-बहन के स्नेह का पर्व मनाया। बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस आत्मीय पहल से थाना परिसर में भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का भाव देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों द्वारा किए गए इस स्नेहपूर्ण आयोजन के लिए उनका आभार जताया। बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिन-रात समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, ऐसे में रक्षाबंधन पर उनके साथ यह पर्व मनाना गर्व और सम्मान की बात है।

























