रायगढ़ – छत्तीसगढ़ , 4 सितंबर । जिला पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने किया।
ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडियों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी । जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढउमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेसकीमती लकडियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यें में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपाया जा रहा था । आरोपियों ने लकडियों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनने और बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेच कर मुनाफा कमा रहे थे । इस इंटर स्टेट सिंडिकेट का वन विभाग रायगढ़ और जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा खुलासा करते हुए सिंडिकेट में शामिल मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल, रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान को थाना जूटमिल के धोखाधड़ी और वन अधिनियम के तहत कार्यवाही का रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी भरत कुमार मेश्राम फरार है ।
गिरफ्तार आरोपी–
1. रोहित मित्तल पिता सुभाष मित्तल सा. अग्रसेन कालोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़
2. मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नं 72/1, मुड़पार, बलौदाबाजार छ०ग०
3. सलाउद्दीन खान पिता इलाउद्दीन खान निवासी सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०
वन विभाग की रेड में जप्त – गढ़उमरिया गोदाम में रेड में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी., 01 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग





