Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब पूरे शहर की सफाई एक ही ठेकेदार के हाथों में देने की तैयारी

    2026-09-08

    तीन साल से जम्मू-कश्मीर में फंसे जांजगीर-चांपा के 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से परिवारों को मिली राहत

    2026-09-08

    ब्रेकिंग न्यूज़ | पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश, इलाके में मची सनसनी

    2026-09-08
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      कोरबा की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब पूरे शहर की सफाई एक ही ठेकेदार के हाथों में देने की तैयारी

      By Yogesh Saluja2026-09-0819
      Recent

      कोरबा की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब पूरे शहर की सफाई एक ही ठेकेदार के हाथों में देने की तैयारी

      2026-09-08

      तीन साल से जम्मू-कश्मीर में फंसे जांजगीर-चांपा के 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से परिवारों को मिली राहत

      2026-09-08

      ब्रेकिंग न्यूज़ | पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश, इलाके में मची सनसनी

      2026-09-08
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»घोटालेबाज जमाल खान व अन्य को दण्ड की बजाय बचाने की जुगत! निलम्बन/FIR की जगह तबादला
    CHHATTISGARH

    घोटालेबाज जमाल खान व अन्य को दण्ड की बजाय बचाने की जुगत! निलम्बन/FIR की जगह तबादला

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-09-07No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा-हरदीबाजार। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतरदा (हरदी बाजार, तह. पाली) में धान खरीदी के दौरान वित्तीय अनियमितता और गबन की शिकायत की जांच में 8,82,685.70 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। मूल शिकायत में करीब 25 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप अरुण कुमार राठौर द्वारा लगाया गया था। जांच में तत्कालीन समिति प्रबंधक तुलाराम यादव, पर्यवेक्षक जमाल खान और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की हरदीबाजार शाखा के प्रबंधक अजय साहू की भूमिका प्रथमदृष्टया संदिग्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पाई गई है।

    मामले में संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक, बिलासपुर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर तुलाराम यादव, जमाल खान और अजय साहू के विरुद्ध सेवा नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी धन में घोटाला प्रमाणित होने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई करना तो दूर बल्कि उन्हें बचाने की कोशिश में शीर्ष अधिकारी लग गए हैं जिसमें बैंक के सीईओ की भूमिका पर सवाल उठे हैं। उनके द्वारा दोषियों से वसूली/निलंबन/एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की बजाय उन्हें कोरबा जिला से ही स्थानांतरित कर देना कहीं ना कहीं संरक्षण और अभयदान को साबित करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोषियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर वसूली और एफआईआर जैसी कार्रवाई करनी थी लेकिन ऐसा नहीं कर उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है। कहना है कि यह तो एक प्रमाणित हुआ मामला है जबकि ऐसे अनेक घोटाले जमाल खान ने किए हैं किंतु उन सबको प्रभाव और पैसे के बल पर दबाया जाता रहा है।

    नएस्थान तलाशें

    👉🏻 न्यायालय ने माँगा स्पष्टीकरण/जवाब
    इसके बाद एक अन्य नोटिस के ज़रिए न्यायालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर संभाग द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र (अंतर्गत धारा 58 (ख) (1) छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960) के तहत दर्ज प्रकरण क्रमांकः 58 (B)/01/2026 में सुनवाई तिथि : 02/09/2026 को अजय साहू, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, शाखा दीपका (हरदीबाजार), जमाल खान, बैंक पर्यवेक्षक, तुलाराम यादव, तत्कालीन समिति प्रबंधक, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतरदा (पंजीयन क्र. 3051), वि.ख. पाली व शत्रुघन सिंह तरपे, तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतरदा, को स्पष्टीकरण / जवाब प्रस्तुत करने बावत उपस्थित होने कहा गया था। इस सुनवाई में क्या हुआ,यह तो पता नहीं लेकिन सुनवाई तिथि के दूसरे ही दिन 3 सितम्बर को तबादला आदेश जारी हो जाता है।
    👉🏻कार्रवाई नहीं, बैंक के सीईओ ने कर दिया तबादला
    जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा 3 सितम्बर को आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के दृष्टिगत जमाल खान, संस्था प्रबंधक (प्रभारी पर्यवेक्षक) शाखा कोरबा, अतिरिक्त पर्यवेक्षकीय प्रभार शाखा दीपका एवं संस्था प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सोनपुरी (कोरबा) का स्थानांतरण आगामी आदेश तक शाखा बिर्रा में प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में किया है साथ ही शाखा नवागढ़ का अतिरिक्त पर्यवेक्षकीय प्रभार भी सौंपा है।कहा गया है कि स्थानांतरित शाखा बिर्रा के लिये बिना ज्वाईनिंग अवकाश लिये कार्यमुक्त होवें तथा शाखा प्रबंधक बिर्रा एवं नवागढ़ के निर्देशानुसार प्रभारी पर्यवेक्षक का कार्य संपादित करें। उज्जवल दुबे, पर्यवेक्षक शाखा बिर्रा अतिरिक्त पर्यवेक्षकीय प्रभार शाखा नवागढ़ का स्थानांतरण आगामी आदेश तक शाखा कोरबा में प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में किया गया है, जो शाखा दीपका(हरदीबाजार) का अतिरिक्त पर्यवेक्षकीय प्रभार व संस्था प्रबंधक, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सोनपुरी (कोरबा) का भी प्रभार वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर देखेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार साहू, सहायक लेखापाल (प्रभारी शाखा प्रबंधक) शाखा दीपका (हरदीबाजार) का स्थानांतरण आगामी आदेश तक शाखा डभरा में किया गया है।
    👉🏻 मई में ही स्थानांतरित हो चुके हैं तुलाराम
    गौरतलब है कि तुलाराम यादव, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) सेवा सहकारी समिति मर्यादित, समिति उतरदा, शाखा हरदीबाजार (दीपका) का तबादला 12 मई 2026 को जारी आदेश के तहत आगामी आदेश तक सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सीपत, शाखा सीपत में किया जा चुका है। सभी आदेश तत्काल प्रभावशील हैं।
    👉🏻 पूर्व में जांच में सामने आए तथ्य
    जांच दल में शामिल संतोष कुमार कंवर, व.स.नि. (दल प्रभारी) 2. श्रीमती सुभद्रा सिदार, स.नि. (दल सहायक) 3. भूपेन्द्र कुमार साहू, स.नि. (दल सहायक) द्वारा की गई जांच में सामने आया कि समिति के खाते से तत्कालीन प्रबंधक तुलाराम यादव के व्यक्तिगत खाते में 3,79,511 रुपये स्थानांतरित किए गए। राशि किस मद में खर्च की जानी थी, इसका स्पष्ट उल्लेख कार्यवाही पंजी में नहीं मिला। इस मामले में तत्कालीन प्रबंधक, पर्यवेक्षक और बैंक शाखा प्रबंधक को जिम्मेदार माना गया है।
    धान खरीदी से जुड़े हमाली, तौलाई, बारदाना रिपेयरिंग, स्टैकिंग, स्टेंसिल और चौकीदार आदि मदों में 27 मार्च 2026 को 26,12,688 रुपये का भुगतान दर्शाया गया। जांच में शासन के निर्धारित मानकों की तुलना में 3,74,374.70 रुपये अधिक व्यय पाया गया। इस राशि को समिति को हुई आर्थिक क्षति मानते हुए वसूली योग्य बताया गया है।
    समिति के अनिवार्य अमानत खाते से भी नियम विरुद्ध 1,20,000 रुपये की निकासी सामने आई। जांच में राशि खर्च करने की स्वीकृति, आदेश और कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र पर्याप्त रूप से नहीं मिले। स्थल निरीक्षण में कुछ कार्यों के अस्तित्व पर भी सवाल पाए गए। वैकल्पिक कर्मचारी से लिए गए कोरे चेक के उपयोग में भी अनियमितता पाई गई।
    किसानों से ली गई हिस्सा अमानत राशि को निर्धारित समय पर समिति के खाते में जमा नहीं करने का मामला भी जांच में सामने आया। बोईदा के दो किसानों की 5,000 रुपये की हिस्सा राशि तथा अभिलेखों में कुल 3,800 रुपये की विसंगति पाई गई, जिसे वसूली योग्य बताया गया है।
    जांच में वित्तीय मामलों में सक्षम अनुमोदन के बिना राशि आहरण और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने की बात भी सामने आई। जांच दल ने इसे गंभीर प्रक्रियात्मक एवं प्रशासनिक लापरवाही माना है।
    👉🏻 कार्रवाई के लिए लिखे गए पत्र
    जांच पूरी होने के बाद उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, कोरबा ने 10 जुलाई 2026 को कलेक्टर को पत्र भेजकर दोषियों से वसूली और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। बैंक कैडर के कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के कारण जांच प्रतिवेदन संयुक्त आयुक्त सहकारिता, बिलासपुर को भेजा गया।
    इसके बाद 16 जुलाई 2026 को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक, बिलासपुर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर तुलाराम यादव, जमाल खान और अजय साहू के विरुद्ध सेवा नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    जांच प्रतिवेदन में छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 58(बी) के तहत विशेष अंकेक्षण कराने, धान खरीदी वर्ष 2025-26 में वास्तविक आर्थिक नुकसान का आकलन करने, जिम्मेदारी तय करने और संबंधित राशि की वसूली की अनुशंसा की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    कोरबा की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब पूरे शहर की सफाई एक ही ठेकेदार के हाथों में देने की तैयारी

    2026-09-08

    तीन साल से जम्मू-कश्मीर में फंसे जांजगीर-चांपा के 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से परिवारों को मिली राहत

    2026-09-08

    ब्रेकिंग न्यूज़ | पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश, इलाके में मची सनसनी

    2026-09-08
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,073

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,664

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,578

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,363
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब पूरे शहर की सफाई एक ही ठेकेदार के हाथों में देने की तैयारी

    By Yogesh Saluja2026-09-0819

    कोरबा। नगर निगम कोरबा की सफाई व्यवस्था में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है।…

    तीन साल से जम्मू-कश्मीर में फंसे जांजगीर-चांपा के 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से परिवारों को मिली राहत

    2026-09-08

    ब्रेकिंग न्यूज़ | पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश, इलाके में मची सनसनी

    2026-09-08

    नैला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में भेजा जेल

    2026-09-08
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Instagram

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.