SN इंडिया न्यूज़ की खबर कोरबा जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनबिरा मे शासन द्वारा जुलाई माह में प्रत्येक राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को तीन माह का चावल वितरण किए जाने का प्रावधान था किंतु ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रेमलाल कंवर पर आरोप है कि उन्होने लाभार्थियों को केवल एक माह का ही चावल उपलब्ध कराया। कुछ हितग्राहियों को दो माह का चावल दिया गया . जबकि शेष एक माह का चावल अभी तक नहीं मिला है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया पहले ही अंगूठा लगाकर राशन कार्ड मे एंट्री कर लिया जाता है राशन कार्ड धारियों को निर्धारित चावल नहीं दिया जाता। इससे परेशान होकर ग्रामवासी जिला मुख्यालय में अयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। शिकायत में ग्रामीणों ने कहा सरकार ने हम ग़रीबों को तीन माह का चावल देने की घोषणा की थी. लेकिन हमे केवल एक माह का ही चावल मिला है । किसी को एक माह का तो किसी को दो माह का चावल दिया गया बाकी महीनों का अनाज पूर्वसरपंच ने दबा लिया है । हम हताश होकर जनदर्शन में आए है ताकि शासन प्रशासन हमे न्याय दिलाए । ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की पूर्वसरपंच प्रेमलाल कंवर द्वारा रोके गए चावल की तत्काल हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कारवाही की जाए । कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच और आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए है
जुड़े रहिए हमारे साथ और ख़बरों के साथ SN इंडिया न्यूज़
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


