सरायपाली। परिवहन जांच चौकी खम्हारपाली के द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बीते दिनों जांच के दौरान बसों में अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर विभाग ने ओडिशा की 5 और छत्तीसगढ़ की 4 बसों पर चालानी कार्यवाही की। कुल 9 बसों से 35,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
परिवहन विभाग का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। ओवरलोडिंग न केवल वाहनों की गति और संतुलन को प्रभावित करती है बल्कि सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ा देती है। विभाग की इस सख्ती से वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि नियम उल्लंघन पर भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।


