रिपोर्टर जितेंद्र दास
उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आसमान से गिरी गाज की चपेट में आने से गांव की महिला फिरतीन बाई घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी अचानक गाज गिरने से उसकी चपेट में आ गई।
परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बरसात के मौसम में लगातार गाज-चमक की घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।


