कोरबा| महिला व बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी पर उन्हीं के अधीन कार्यरत एक महिला अधिकारी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, मुख्य सचिव से लिखित शिकायत की है। परियोजना अधिकारी ममता तुली का ने कहा डीपीओ द्वारा देर रात 8 बजे तक मीटिंग रख उन्हें प्रताड़ित किया गया। विभागीय योजनाओं का बजट देने के नाम पर 50 हजार की मांग की। मना करने पर उन्होंने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे मानसिक स्थिति खराब हो गई और भर्ती होना पड़ा। पक्ष जानने डीपीओ रेणु प्रकाश से संपर्क नहीं हो सका।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


