पाली
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन जिला इकाई ने मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पाली थाना में ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की है। महासंगठन का कहना है कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए। ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इस संबंध में तीन बार राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब मांगों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन का निर्णय लिया है। यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा, इससे लोगों की सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।


