कोरबा। पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 2192 प्रकरणों में जब्त 21,372 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया। इसमें 16,414 लीटर महुआ, 3,415 लीटर देशी, 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब और 236 बियर शामिल थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 38 लाख 24 हजार रुपए आंकी गई। सबसे अधिक मामले पाली, कटघोरा और हरदीबाजार थानों से संबंधित थे। पुलिस ने बताया कि इससे पहले जून और अगस्त 2025 में भी 11,715 लीटर शराब नष्ट की जा चुकी है। इस कार्रवाई से थानों में वर्षों से रखी जब्त मदिरा के व्यवस्थित निपटान में मदद मिली है। पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


