कोरबा | शहर के रेलवे स्टेशन के पास सेकंड एंट्री गेट के आगे बायपास मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसईसीएल मानिकपुर के वरिष्ठ सुरक्षा प्रहरी सुरेश कुमार निर्मलकर ने मानिकपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर उसकी फोटो आसपास के थाना समेत सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

