वन परिक्षेत्र बालको अंतर्गत वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम माखुरपानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है। सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों से सर्च वारंट जारी कर टीम ने तीजराम मंझवार के घर पर दल-बल सहित दबिश दी।तलाशी में बीजा प्रजाति के 70 नग पल्ला, साल प्रजाति के 08 नग चौखट, कुल 20 नग पाया (18 सलीहा एवं 02 बीजा प्रजाति) तथा जा प्रजाति की 03 नग पट्टी अवैध रूप से पाई गई। सभी वनोपज को ज़ब्त कर पी.ओ.आर. नंबर 11995/03, दिनांक 21.11.2025 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको जयंत सरकार के साथ कांती कुमार कंवर (SCFO), रामसिंह उइके (CFO), संजय किशोर राठौर (BFO), चेतन कुमार ध्रुव (BFO), सुनील कुमार खड़िया (BFO), शिवप्रसाद कंवर (BFO), किरण तिग्गा (BFO) एवं अन्नु चन्द्रभॉस (BFO) शामिल रहे।


