एस एन इंडिया न्यूज रिपोर्टर गौतम कुमार राज
कोरबा हरदीबजार दो दिसम्बर 2025 को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम चन्द पटेल ने हरदीबाजार क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटना और छात्रों की आवागवन समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर श्री अजित वसंत से सड़क को मेन रोड़ से कॉलेज मार्ग तक जोड़ने की मांगों को लेकर पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने हरदीबाजार शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय तक सड़क जोड़ने और कॉलेज तक बसों के से
संचालन की तत्काल सुविधा प्रदान करने की मांग रखी है विधायक प्रेम चन्द पटेल ने कलेक्टर महोदय अजित वसंत को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार भाठापारा जिला कोरबा वर्तमान में तहसील कार्यालय के पीछे संचालित हो रही हैं यह स्थान मेन रोड़ से लग भग दो कि 0मी0, तथा बस स्टैंड से तकरीबन तीन कि 0मी0, की दूरी पर हैं ऐसी स्थिति में महाविद्यालय में अध्यंतर छात्र छात्राएं कॉलेज तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खास कर ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को पैदल आना जाना होता है जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है इसे देखते हुए विधायक प्रेम चन्द पटेल ने सर्वजनिक बस सुविधा मुहैया कराने की मांग रखी है क्योंकि बस की सुविधा होगी तो छात्र छात्राएं को बारिश में कीचड़ में धूप में परेशानी नहीं होगी और पढ़ाई लिखाई छात्रों का प्रभावित नहीं होगा इस से विद्यार्थियों को सुरक्षित और परिवहन सुविधा मिल सके विधायक पटेल ने उम्मीद जताई है कि शासन प्रशासन इस विषय पर तत्काल संज्ञान ले इस ओर और इस से क्षेत्रवासियों को भी बड़ी राहत मिल सके
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


