कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय
🚨 बड़े सटोरिये मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया— कोतवाली थाना में किया सरेंडर, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
🚨 रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा नेटवर्क पर सीधा प्रहार— लिखने वालों के साथ खाईवालों पर भी कसी जा रही कानूनी शिकंजा
🚨 लगातार दबिश और कार्रवाई से टूट रहा अवैध सट्टा सिंडिकेट— फरार आरोपी खुद आ रहे सामने
🚨 पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति— कमीशन पर सट्टा लिखने वाले और सरगनाओं तक पहुंची पुलिस
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “अवैध जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस— अब अपराध छोड़ने वालों को मौका, नहीं तो सख्त कार्रवाई तय”
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Shashi Mohan Singh Raigarh District
22 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई का व्यापक असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पुलिस के निरंतर दबाव, त्वरित छापेमारी और खाईवालों तक सीधी कार्रवाई की रणनीति ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ते हुए उन्हें कानून के दायरे में आने को मजबूर कर दिया है।
रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली और एसएसपी के स्पष्ट संदेश—“अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं”—से प्रभावित होकर कई सटोरिये स्वयं आगे आकर सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में कुख्यात सट्टा खाईवाल हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ तथा मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू द्वारा आत्मसमर्पण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो दर्शाता है कि पुलिस की रणनीति केवल दमनात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक दिशा में भी प्रभावी साबित हो रही है।


