करतला। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपातराई के आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, केंद्र निर्धारित समय से पहले ही बंद पाए गए, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हुईं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के समय पर संचालन नहीं होने से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है। बच्चों के पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर केंद्रों का संचालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है। जितेन्द्र महंत कि रिपोर्ट
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


