कोरबा में विवाहिता विनीता मौत कांड अब और ज्यादा संदिग्ध होता जा रहा है।
दफन के चौथे दिन कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया… और अब मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले, सास-ससुर पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है।
परिवार का दावा है कि विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था… आए दिन मारपीट होती थी… यहां तक कि पहले फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई थी।
सबसे बड़ा सवाल… अगर मौत सामान्य थी तो पोस्टमार्टम से डर क्यों था?
देखिए ये सनसनीखेज रिपोर्ट…
VO-1
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में शुक्रवार को भारी पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में विनीता का शव कब्र से निकाला गया।
कड़कड़ाती धूप में घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे।
बताया जा रहा है कि शुरू में मृतिका के ससुर ने शव उत्खनन का विरोध भी किया… लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी।
VO-2
मायके पक्ष का आरोप है कि पति मुकेश पाटले और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज और घरेलू हिंसा का शिकार बना रहे थे।
आरोप है कि मुकेश आए दिन मारपीट करता था… गाली-गलौज करता था… और कई बार घर से निकाल देता था।
रोते-बिलखते विनीता मायके पहुंचती थी… लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर परिवार हर बार समझौता कर उसे वापस ससुराल भेज देता था।
VO-3
मृतिका की मां ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ समय पहले मुकेश ने विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की थी।
वहीं हाल ही में मुकेश कुछ रिश्तेदारों को “गांव के पंच-सरपंच” बताकर गिधौरी पहुंचा और समझाइश के नाम पर विनीता को वापस ले गया।
अब परिवार सवाल उठा रहा है कि आखिर जिन लोगों को पंच-सरपंच बताया गया… वे असल में रिश्तेदार क्यों निकले?
VO-4
परिजनों का दावा है कि मौत के बाद जब विनीता के शव को नहलाया गया तो शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दिए।
नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है।
इसके बावजूद बिना पोस्टमार्टम आनन-फानन में शव दफन कर दिया गया।
यही वजह है कि अब शक और गहरा गया है।
VO-5
विनीता की बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले तक विनीता पूरी तरह स्वस्थ थी… शादी कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी।
फिर आखिर एक-दो दिन में ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई?
अगर मौत बीमारी से हुई थी… तो पोस्टमार्टम से बचने की कोशिश क्यों की गई?
और ससुराल पक्ष सही जानकारी देने से क्यों बचता रहा?
VO-6
जब मुकेश पाटले से सवाल किया गया तो वह कैमरे के सामने गोलमोल जवाब देता नजर आया।
उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया… लेकिन यह नहीं बता पाया कि अगर सब सामान्य था तो विनीता बार-बार मायके क्यों भागती थी।
VO-7
फिलहाल पुलिस ने शव उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया है और फॉरेंसिक जांच भी की गई है।
उरगा थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अब पूरा मामला पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिका है…
जो तय करेगी कि विनीता की मौत बीमारी से हुई… या फिर दहेज और मारपीट की प्रताड़ना ने उसकी जान ले ली।






