कोरबा पाली, सुशासन तिहार के अंतर्गत के तहत आज ग्राम पंचायत धौराभाठा में जिला स्तरीय जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया शिविर में विभागीय अधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए मत्स्य, पंचायत, राजस्व खाद्य विभाग द्वारा हित ग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल उन्होंने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि गांव गरीब किसान को योजनाओं का लाभ सीधा उसके में ही उपलब्ध कराया जाए

तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर मरकाम जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाए जनता तक आसानी से पहुंच सके इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशा अनुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों की शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्यवाही कर लाभार्थियों को संतुष्ट किया जाए पाली जनपद सी ओ ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत धौराभाठा में आयोजित यह शिविर सरकार की जन केंद्रित सोच का उदाहरण है उन्होंने कहा अब किसी भी छोटे बड़े कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन की या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी इस जनसमस्या निराकरण में शामिल 10, ग्राम पंचायत शामिल हुए जिनमें कुल आवेदन 825, आवेदन प्राप्त हुए
जिनमें से कुछ का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया शेष आवेदनों को परीक्षण उपरांत निराकरण किया जाएगा शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामाग्रीयों एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया शिविर में शामिल पाली एस डी एम श्री रोहित सिंह तहसील दार पाली हरदी बजार तहसील दार पाली सी ओ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव तारकेश्वर पटवा सरपंच संघ के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह और बड़ी संख्या में शामिल विभाग के अधिकारी गण सरपंच पंच गण ग्रामीण जन शामिल हुए इस कड़ी में सरपंच संघ के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने विद्युत विभाग को कड़ी निर्देश देते हुए और डी एम एफ की वितरण पर नाराजगी जताते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें अन्यथा शिविर में समाधान नहीं निकला और आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ तो फिर शिविर लगाने का कोई मतलब नहीं आम जनता की समस्याओं को देखते हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा 44, डिग्री धूप में भी आज शिविर पर विश्वास लेकर आए आम जनता इनकी समाधान होना चाहिए
किसानों को मोटर पंप खाद्य वितरण करते हुए क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर मरकाम जी विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम चन्द्रभवन सिंह कोर्राम एस डी एम पाली सहित अधिकारी गण
एस एन इंडिया न्यूज रिपोर्टर गौतम कुमार राज





