लाखों युवाओं के सपनों वाली SI भर्ती परीक्षा में ऐसा खेल खेला गया, जिसने पूरे राजस्थान को हैरान कर दिया। मेहनत और तैयारी की जगह लाखों रुपए देकर पेपर खरीदे गए और अपने ही बच्चों को अफसर बनाने की कोशिश की गई। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने मंगलवार को राजस्थान राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSBCL) के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को गिरफ्तार किया है। डूंगरपुर के वरदा निवासी 58 वर्षीय लोकेंद्र को उसके घर से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि लोकेंद्र के भाई कुंदन कुमार पंडया ने RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से 50 लाख रुपए में SI भर्ती परीक्षा के पेपर खरीदे थे। कुंदन सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर था। बताया जा रहा है कि सितंबर 2021 में वह कटारा के घर हर्बल दवाइयां देने पहुंचा था। इसी दौरान उसने लिफाफे में पैसे देकर परीक्षा के पेपर हासिल किए थे।
एसओजी के अनुसार, लोकेंद
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






