यूपी के बागपत जिले में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा सामने आया है। विजिलेंस टीम ने जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके ही ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को लंबे समय से अनूप तिवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं। कई राशन डीलरों ने आरोप लगाया था कि बिना कमीशन दिए काम नहीं किया जाता था। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
एक राशन डीलर ने शिकायत में बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी लगातार उस पर कमीशन देने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, विरोध करने पर धमकियां भी दी जा रही थीं। डीलर का आरोप है कि गरीबों के राशन की व्यवस्था तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, अनूप तिवारी के खिलाफ पहले भी घूसखोरी के कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन इस बार विजिलेंस टीम ने सीधे कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






