कोरबा। जिले में पदस्थ सिपाही कृष्ण कुमार खारिया की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी, तभी अचानक लोगों को लगा कि उनका शरीर अभी भी गर्म है। इसके बाद परिजनों में आशा की किरण जागी और चर्चा शुरू हो गई कि उनकी सांसें वापस लौट सकती हैं।
परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें फिर से मृत घोषित कर दिया। इस बीच नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों और परिजनों से बातचीत के बाद बताया कि कृष्ण कुमार खारिया का निधन कल ही हो गया था। परिजनों के आग्रह पर दोबारा जांच कराई गई, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
रिपोर्ट – जितेन्द्र दास, SN इंडिया न्यूज


