दिनांक: 7 नवम्बर 2025 सविनय निवेदन एवं जनहित में यह अवगत कराया जाता है कि वार्ड क्रमांक 58, सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, कोरबा में प्रस्तावित प्रीमियम वाइन शॉप खोलने के विरोध में स्थानीय रहवासी, महिला मंडल एवं सर्वसामान्य नागरिक लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कर रहे थे।
यह क्षेत्र पूर्णतः आवासीय एवं पैदलचलित परिसर है, जहाँ परिवार, महिलाएँ, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे शांतिपूर्ण वातावरण में वाइन शॉप खोले जाने से असुरक्षा एवं असुविधा की स्थिति बन रही थी, जिसके विरोध में नागरिक एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठा रहे थे।
क्षेत्रवासियों की इस जनभावना को देखते हुए कोरबा विधायक एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उक्त प्रीमियम वाइन शॉप टेंडर को रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
इस निर्णय से पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के महिला मंडल, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने श्री लखनलाल देवांगन जी के इस जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
नागरिकों ने कहा कि यह निर्णय न केवल सरदार वल्लभभाई पटेल नगर बल्कि पूरे कोरबा शहर के सामाजिक वातावरण और नागरिक सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है।
– क्षेत्रवासियों की ओर से
सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, वार्ड क्रमांक 58, कोरबा


