दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की बहनों ने विशेष अनुष्ठान कर दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि बहनों ने अपने रक्त से मां दुर्गा का तिलक कर आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं मौजूद थीं। उन्होंने माता के जयकारों के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत की और संगठन के उद्देश्यों को दोहराया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा वाहिनी समाज में मातृशक्ति को जागृत करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लगातार प्रयासरत है। रक्त से किया गया तिलक मातृशक्ति के प्रति निष्ठा और बलिदान की भावना का प्रतीक है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा और युवतियों के जागरण से जुड़े संकल्प भी लिए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।







