कोरबा| बांकीमोंगरा-कुसमुंडा मुख्य सड़क पर कुचैना मोड़ के पहले पुलिया पर ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएच 8234 का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। रेलिंग तोड़कर भारी वाहन पुलिया के नीचे खाई में गिर गया। कुचैना बायपास रोड पर एनटीपीसी कोरबा की रेल लाइन गुजरी है। इसी के समीप खाली जमीन पर राखड़ डालकर मिट्टी फिलिंग की जा रही है। इसी स्थान पर राखड़ ले जाने भारी वाहन निकला था। इसके लगभग 1 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर ट्रेलर पुलिया के खाई में गिर गया। घटना गुरुवार देर रात की है। लोगों के अनुसार रात में ही घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।


