जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराना व्यापारी ने 3.15 लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हर एंगल से जांच की, CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कहीं भी चोरी का कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में व्यापारी टूट गया और कबूल कर लिया कि रुपए चोरी नहीं हुए थे। उधारी और घरवालों के डर से उसने खुद पैसे छिपाकर चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी थी।
पुलिस ने व्यापारी की निशानदेही पर पूरी रकम 3,15,746 रुपए बरामद कर ली है। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में अलग से कार्रवाई की तैयारी है।
जिस चोरी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा थी, वह आखिरकार निकली एक सोची-समझी साजिश।






