कोरबा जिले के उरगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु परिवहन करते चार आरोपी गिरफ्तार, सात जीवित बैल और वाहन जप्तकोरबा,30अक्टूबर (SN इंडिया न्यूज)। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सात जीवित बैलों सहित एक पिकअप वाहन
और मोटरसाइकिल जप्त की है।जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से बैलों को बूचड़खाने में वध हेतु उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना उरगा पुलिस टीम ने ग्राम सराईपाली पंचायत रिवापार में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक सफेद रंग का पिकअप वाहन (क्रमांक CG 29 A 4865) पकड़ा गया, जिसमें सात बैलों को ठूस-ठूस कर रखा गया था।वाहन चालक से दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध अनुमति पत्र या परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में पता चला कि ये लोग जशपुर जिले से बैलों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने में वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया और पशुओं को सुरक्षित कराया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



