रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। युवाओं को नेतृत्व सौंपने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस चुनावी महासमर में नए और ऊर्जावान चेहरे दमखम के साथ सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में युवा नेता अदनान मेमन ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
’इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘युवा शक्ति’ के संकल्प के साथ प्रचार तेज
अदनान मेमन ने “छत्तीसगढ़ – मोर गढ़, मोर अभिमान” और “युवा शक्ति, परिवर्तन की सच्ची भक्ति” के मजबूत नारों के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर उनके पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए इस बार के मुकाबले को बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।
18 से 35 वर्ष के युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
पार्टी सूत्रों और जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, युवा कांग्रेस इस चुनाव के माध्यम से ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को संगठन से सीधे जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं की आवाज को सीधे राजनीति के मुख्य मंच तक पहुंचाया जा सके।
दावेदार अदनान मेमन की अपील
अपनी दावेदारी को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए अदनान मेमन ने कहा:
”यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के स्वाभिमान और उनके अधिकारों की लड़ाई का है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कोने-कोने से प्रतिभावान युवाओं को आगे लाना और संगठन को ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर एक नई ऊर्जा देना है।”
उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने और संगठन से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 6265-217617 पर संपर्क करने की अपील की है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अदनान मेमन जैसे सक्रिय चेहरों के मैदान में उतरने से युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव काफी आक्रामक और रोचक होने वाले हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






