कोरबा। त्योहारों को देखते हुए 16 सितंबर की रात कोरबा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों की जांच की जा रही थी। इस दौरान वाहन चालकों को कानून का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश भी दी जा रही थी।
इसी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर स्क्रैप से संबंधित एक वाहन पर पड़ी, जिसे जांच के लिए रोका गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन तनवीर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। वाहन को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अब सवाल यह भी है कि वाहन में स्क्रैप कहां से आया, कहां ले जाया जा रहा था और इसके दस्तावेज वैध हैं या नहीं? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
🎥 घटना का वीडियो सामने हालांकि रात के समय की रिकॉर्डिंग होने के कारण नंबर की स्पष्टता सीमित है।
फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
👉 जुड़े रहिए SN इंडिया न्यूज के साथ…
मामले में जैसे ही कोई नई और आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।



