पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल महंत निवासी वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर, थाना सिटी कोतवाली, जिला जांजगीर -चाम्पा के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे एक क्विंटल 60 किलो ग्राम जब्त किए गए। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये बताई गई है।
उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/2026, धारा 288 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 9(ख)(1)(ख), विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, भीम श्रीवास एवं थाना कोतवाली स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चाम्पा पुलिस की अपील:
दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिक पटाखों का क्रय-विक्रय एवं भंडारण निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें। अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


