बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्टेशन परिसर में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध के पास मौजूद ट्रॉली बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ट्रॉली बैग को खोलकर गांजे के पैकेट बरामद करते हुए देखा जा सकता है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला गांजा तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।
रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था, पुलिस की जांच में इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।
पुलिस द्वारा बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
SN इंडिया न्यूज लगातार नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को प्रमुखता से सामने लाता रहा है।


