जांजगीर-चांपा।सरकार की घर-घर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की योजना जमीनी स्तर पर सवालों के घेरे में है। जिले के शिवरीनारायण और नगर पंचायत खरौद में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि मेडिकल बस में सर्दी, खांसी, बुखार और पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारियों की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं। इससे इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है।

पत्रकार पप्पू यादव ने भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, आरोप है कि दवाइयों की कमी की जानकारी अधिकारियों को देने वाले एक कर्मचारी का तत्काल स्थानांतरण कर दिया गया। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि और विभागीय पक्ष सामने आना बाकी है।
अब स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय करने, दवाइयों के स्टॉक और वितरण की जांच कराने तथा दोनों मोबाइल मेडिकल यूनिट में नियमित दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है।


