नई दिल्ली/रायपुर। देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI ने ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया है।
CBI ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था, जिसके आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। CBI और ED द्वारा पुख्ता सबूतों के साथ प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजने के बाद ओमान सरकार ने मंजूरी दी। CBI की विशेष टीम मस्कट जाकर उसे लेकर भारत पहुंची है।
अधिकारियों के अनुसार भारत लाने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण और ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रायपुर ले जाया जाएगा। 2 नवंबर (सोमवार) को रायपुर के CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सौरभ चंद्राकर दो CBI केस में वांछित है, जिनमें पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, साथ ही ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उसके खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल है। CBI ने यह जांच छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर शुरू की थी। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क क्रिकेट, फुटबॉल, ताश सहित कई इवेंट्स पर फ्रेंचाइजी पैनल के जरिए सट्टा चलाता था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


