मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना ने पुलिस विभाग में शोक की लहर फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, नेमावर रोड हाईवे पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। आरोप है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिसकी चपेट में थाना प्रभारी दिलीप पुरी आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की भूमिका और शराब तस्करी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


