जिला-कोरबा) की सरपंच श्रीमती विमला बाई कंवर ने जिले के कलेक्टर को पत्र सौंपकर गांव में अवैध रूप से बन रही और बेची जा रही महुआ व कच्ची शराब पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत कटसीरा में शासकीय हाई स्कूल और शासकीय माध्यमिक शाला संचालित हैं। इन स्कूलों से महज 100 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है। इसके कारण रोज बाहर से लोग यहाँ आकर शराब पीते हैं, गाली-गलौज करते हैं और अशांति फैलाते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है।
* नशामुक्ति अभियान का विरोध: ग्राम पंचायत द्वारा गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जब इस अभियान के तहत कुछ शराब बनाने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी गई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। शराब बनाने वाले लोगों का तर्क है कि शासन द्वारा जनजातियों को 5 लीटर तक शराब बनाने की छूट दी गई है, इसलिए वे कच्ची महुआ शराब बनाना बंद नहीं करेंगे।
सरपंच विमला बाई कंवर और ग्रामीणों ने कलेक्टर से इस गंभीर विषय पर तुरंत ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है। इस आवेदन की एक प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी गई है


