बिलासपुर। बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सेंट्रल जेल बिलासपुर में एक नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ‘संध्या सिलाई सेंटर’ की प्रमुख संध्या भारद्वाज ने जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से सौजन्य मुलाकात की और जेल परिसर में विशेष रूप से महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान जेल परिसर में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत महिला बंदियों को कपड़ों की नाप, कटाई, सिलाई और अलग-अलग प्रकार के परिधान तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संध्या भारद्वाज ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य महिला बंदियों को एक कुशल हुनर देना है ताकि जेल से रिहा होने के बाद वे समाज में सम्मानजनक ढंग से स्वरोजगार अपना सकें और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सकें।
इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने प्रशिक्षण के सफल संचालन को लेकर सकारात्मक भरोसा जताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


