पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने के मामले में थाना कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.10.2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी की गई, जिसके परिणामस्वरूप बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी भुवन साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 06 खोरसी, थाना शिवरीनारायण द्वारा बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करना पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्ष बेलसज्जर लकड़ा, ASI अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



