कोरबा| वन मंडल कटघोरा में 52 हाथी अलग-अलग झूंड में घूम रहे हैं। हाथी अब भोजन की क्लास में रोज सड़क पार कर रहे हैं। उसकी वजह से आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। केंदई रेंज में 17 हाथियों का झूंड चोटिया कोरबी मार्ग पर बड़काबहरा के पास सड़क पार करते नजर आए। बच्चे बीच में चल रहे थे। वन विभाग की टीम ने लोगों को पहले ही सतर्क का कर दिया था। एतमानगर रेंज में भी 23 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब धान की फसल को खाने के लिए रोज खेत में पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मरवाही से पहुंचे हाथी अभी पसान रेंज में ही घूम रहे हैं। कोरबा वन मंडल में घूम रहे हाथी वापस लौट गए हैं। लेकिन रात को फिर वापस आ जाते हैं। इस वजह से रोज गांव में मुनादी कराई जा रही है।


