कोरबा| सरकारी राशन वितरण में 10 लाख 89 हजार रुपए की गड़बड़ी के मामले में पाली पुलिस ने स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसदा का है। जहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत खाद्य विभाग से की गई थी। विभाग की जांच में गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान टीम को दुकान में 258.64 क्विंटल चावल और 3.30 क्विंटल शक्कर कम मिला। इस तरह शासन को 4163.76 रुपए प्रति क्विंटल चावल व 4034.22 रुपए प्रति क्विंटल शक्कर की दर से कुल 10 लाख 89 हजार 969 रुपए 17 पैसे का नुकसान पाया गया। मामले की जांच प्रतिवेदन के आधार पर पाली थाना में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने वाले गणेश स्व-सहायता समूह परसदा की अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


