रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम बीती रात करीब 10:00 बजे दर्रो बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सरस्वती मरकाम के घर के अंदर बिस्तर पर एक विषैला सांप दिखाई दिया। घर के सदस्य उस समय सामान्य रूप से अपने कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही बिस्तर पर सांप नजर आया, पूरे परिवार में दहशत फैल गई।


परिवार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सांप पकड़ने वाले शंकर राव (इरिगेशन विभाग) को सूचना दी। शंकर राव कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
गनीमत रही कि समय पर कार्रवाई होने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सदस्य सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने शंकर राव की तत्परता और साहस की सराहना की।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है और सभी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बस्ती में साफ-सफाई और सांपों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उ
ठाए जाएं।





















