कोरबा/कटघोरा।* अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में दबिश देकर *7.2 लीटर महुआ शराब जब्त* की है। कार्रवाई के दौरान सैजल ध्रुव उर्फ पिंकी (22 वर्ष), पति हिमालय ध्रुव, निवासी आवासपारा रजकम्मा, थाना कटघोरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
### *पहले नाम बदलकर निकल गई थी, आज टीम के हाथ लगी!*
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आबकारी टीम सैजल ध्रुव उर्फ पिंकी को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन उस दौरान वह कथित तौर पर *नाम बदलकर मौके से निकल गई थी।* इसके बाद आबकारी अमले की निगरानी जारी रही। आखिरकार *24 सितंबर 2026 को आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।*
### *दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में कार्रवाई*
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक *दीपमाला लक्षवानी* की अहम भूमिका रही। उनके साथ आबकारी उपनिरीक्षक एवं आबकारी आरक्षक *अभिषेक चौहान* सहित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
रजकम्मा में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग की सक्रियता और लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान को मजबूती मिल रही है।
*SN इंडिया न्यूज की नजर — अवैध शराब के कारोबार पर, कार्रवाई की हर खबर जनता तक।*



