रींवापार में अखंड नवधा रामायण के सातवें दिन उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सागर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हुए शामिलकार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोक बाई कंवर, ग्राम पंचायत कोथारी के सरपंच विश्राम कंवर, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा तथा जनपद सदस्य राकेश यादव एवं पूर्व जनपद सदस्य झामलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत रींवापार की सरपंच वंदना लंबोदर कंवर, समस्त पंचगण, महिला समूह और ग्रामवासियों द्वारा तिलक, पुष्पमाला और नारियल भेंट कर किया गया।
आयोजन समिति ने बच्चों में उत्साह और सृजनशीलता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।
गांव की गलियों से लेकर मंदिर प्रांगण तक रंग-बिरंगी रंगोलियों से श्रीराम कथा के प्रसंग जीवंत हो उठे जिसमें ग्राम के नागरिक नेतराम पटेल, सुमेश कुमार पटेल (एलआईसी अभिकर्ता), सुखनंदन कश्यप (पत्रकार), दिलेराम पटेल एवं समिति सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।





















