प्रदीप राव कि रिपोर्ट स्थान: कोरबा दर्री रोड, छत्तीसगढ़ कोरबा: कोरबा दर्री रोड पर बुधवार को बोलेरो वाहन और बुलेट बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो और बुलेट बाइक तेज़ रफ्तार में आमने-सामने से आ गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बुलेट बाइक दूर तक घिसटती चली गई। बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद बुलेट सवार घायल हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार नशे की हालत में था, हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी।





