कोरबा/पाली। पाली थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी और अवैध वसूली के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाली स्थित सराईपाली खदान से प्रतिदिन लगभग 7 से 10 टन कोयला अवैध रूप से तस्करी किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि इस खेल में कुछ पुलिस कर्मी, विशेषकर पाली थाना का स्टाफ और एक अदना सा उप निरीक्षक, जिले के ईमानदार एसपी सिद्धार्थ तिवारी के नाम और वर्दी की छवि को बदनाम करने में लगे हुए हैं। कथित तौर पर, एक आरक्षक कुर्रे एसपी के नाम पर वसूली कर रहा है, जो वर्दी के लिए बन बैठा ग्रहण बन गई है।
प्रतिदिन सुबह 4 से 5 बजे के बीच भारी वाहनों से कोयला तस्करी होती है। स्थानीय ग्रामीणों को बरगलाकर उन्हें भी तस्करी में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा, गांव-गांव महुआ शराब की बिक्री के एवज में हजारों रुपए प्रति माह अलग-अलग क्षेत्रों से वसूली की जा रही है।
विशेषज्ञों और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पाली थाना प्रभारी और कुछ वर्षों से जमे पुलिस कर्मी अपने काले करतूतों से जिले के संवेदनशील और ईमानदार एसपी सिद्धार्थ तिवारी के नाम को डुबोने में लगे हुए हैं।




























