SN इंडिया न्यूज कि रिपोर्ट लगातार समाचार माध्यमों में प्रकाशित हो रही खबरों के बाद अब आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। मानिकपुर स्थित उरांव बस्ती में लंबे समय से चल रहे अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी विभाग की अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उरांव बस्ती को शराबमुक्त बनाना अब विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस इलाके में कुछ लोग कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे हैं, जिससे समाज में नशाखोरी और आपसी विवाद बढ़ रहे थे। इस पर अब सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कई स्थानों से नमूने लिए हैं और अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति अवैध शराब निर्माण या बिक्री में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे नशा छोड़कर स्वस्थ समाज निर्माण में सहयोग करें।
लगातार प्रकाशित खबरों से प्रेरित होकर शुरू हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत और जागरूकता दोनों देखने को मिल रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि मानिकपुर उरांव बस्ती जल्द ही पूरी तरह शराबमुक्त घोषित की जा सकेगी।




