कोरबा। जिले की अधिकांश सड़कों और पुल-पुलियों की जर्जर स्थिति को लेकर अब मानव अधिकार संगठन ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे.जे.एफ. के राज्य सचिव शिवचरण चौहान ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक की सड़कों और पुल-पुलियों की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की है।
शिवचरण चौहान ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले की कई प्रमुख सड़कें इस कदर खराब हो चुकी हैं कि आवागमन में आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान पर बन आई है। खराब सड़कों के कारण मरीजों, स्कूल जाने वाले बच्चों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में यह भी बताया गया है कि कई पुल-पुलिया इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आम जनता को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मानव अधिकार संगठन ने इसे जनहित का मामला बताते हुए जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे तुरंत प्रभाव से सभी जर्जर सड़कों और पुल-पुलियों की जांच कराकर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्यवाही शुरू करें, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। रिपोर्टर जितेन्द्र महंत का रिपोर्ट
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





















